सुल्तानपुर डीएम जसजीत कौर ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं  

सुलतानपुर । डीएम जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनीI शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दियेI

जिलाधिकारी जसजीत कौर  ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी मानोज कुमार पाण्डेय व डीएसओ जीवेश मौर्य सहित जनता दर्शन में आए फरियादीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button