तीन करोड़ की चरस के साथ गिरफ्तार

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के तस्कर को एसटीएफ ने करीब तीन करोड़ 25 लाख रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन ने बताया की मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें पर निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्य प्रकाष, मुख्य आरक्षीगण नीरज मिश्र, प्रभात कुमार व सुनील राय की टीम ने थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकर नगर को अवगत कराते हुए साथ लेकर सुनील पटेल निवासी ग्राम भगीरथपुरा, थाना बाणगंगा, जिला इंदौर मध्य प्रदेश मूलनिवासी घाघर पट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह नेपाल से चरस लाकर अपनी गाड़ी से रक्सौल से चण्डीगढ़ लाने का कार्य करता था। जिस पर करीब 10 हजार प्रतिकिलो का मुनाफा मिलता था।

Leave a Reply

Back to top button