Wednesday, August 20, 2025
More

    राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में मनाया गया आर्मी डे

    जयपुर। धौलपुर में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आज आर्मी डे मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा ने कहा कि हर वर्ष 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के सम्मान में सेना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया की भारत में पहला सेना दिवस 15 जनवरी 1949 को मनाया गया था।

    इस दिन भारतीय सेना की कमान एक भारतीय नागरिक के हाथ में आई थी। ब्रिटिश प्रमुख सर फ्रांसिस बुचर ने भारतीय सेवा कमांडर इन चीफ का पद लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा को सौंपा था। इसके बाद से हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाने लगा।
    उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दिवस पर उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।इस मौके पर प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा ने स्टाफ व छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहीद हुए जवानों के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular