दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

कमलेश वर्मा

लखनऊ। मलिहाबाद में नवविवाहिता की मौत के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी कुंडरा खुर्द प्रदीप रावत की शादी एक वर्ष पहले हरदोई जिले के थाना क्षेत्र अतरौली के जमुनिया गांव निवासी वंदना( 22) के साथ हुई थी।

बीते दो दिन पूर्व नवविवाहिता गर्भवती का शव ससुराल मे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई थी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

जिसके बाद मृतका के नाना अर्जुन ने पति और ससुरालीजनो पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी पति को शीतलन मंदिर के पास मलिहाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button