आज होगी आदि गंगा मां गोमती की आरती

लखनऊ। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 6 मार्च को को प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से आदि गंगा मां गोमती की आरती की जाएगी। होली के पावन अवसर पर मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी माता गोमती को हर्बल गुलाल अर्पित करेंगी। आरती समारोह शाम को 6:30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर की मुख्य कार्यकर्ता उपमा पाण्डेय ने दी। डालीगंज स्थित मंदिर के उपवन घाट पर 11 वेदियों से श्रीमहंत देव्यागिरी की अगुवाई में सामुहिक मंत्रोच्चारण के साथ माता गोमती की आरती की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूलो से होली खेली जायेगी। इससे पहले वह माता को हर्बल गुलाल भी चढ़ाएंगी। मनकामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य द्वार के सामने सजाई गई गाय के कन्डो से बनी होलिका। होलिका, प्रह्लाद को गोद मे लिए 5 फुट की होलिका की मूर्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र पर दीपको से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा घाट को भी दीपकों से जगमगाया जाएगा। रविवार को मंदिर के उपवन घाट पर आरती को लेकर तैयारियां की गई। मंदिर के कार्यकतार्ओं ने रंगोली सजाई और दीपक लगाए।

 

Leave a Reply

Back to top button