Wednesday, August 20, 2025
More

    35वीं वाहिनी पीएसी के शीलू राजपूत व आलोक थारू ने जीते स्वर्ण पदक

    लखनऊ, खेल संवाददाता। 35वीं वाहिनी पीएसी के शीलू राजपूत और आलोक कुमार थारू ने 27वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2025 के दूसरे दिन मेजबान टीम के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की।

    रिले दौड़ में 32वीं वाहिनी पीएसी का दबदब
    4×100 मीटर रिले दौड़ में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम (अभिषेक यादव, प्रिंस कुशवाहा, आशुतोष यादव और राघवेंद्र यादव) ने स्वर्ण पदक जीता। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम (शीलू राजपूत, हरीराम, आलोक कुमार थारू और विवेक सिंह) को रजत और 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर की टीम (सुरजीत कुमार, जीवकांत झा, नीरज कुमार उपाध्याय और क्रुनाल सिंह) को कांस्य पदक मिला।

    शीलू राजपूत की बाधा दौड़ में जीत
    लखनऊ के शहीद भगत सिंह क्रीड़ा संकुल, सिंथेटिक स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर बाधा दौड़ में 35वीं वाहिनी पीएसी के शीलू राजपूत ने 01:15.76 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी आशीष शुक्ला 01:16.51 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक विजेता बने, जबकि 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के अक्षय कुमार ने 01:18.88 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

    आलोक कुमार थारू बने फर्राटा चैंपियन
    100 मीटर दौड़ में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के आलोक कुमार थारू ने 12.06 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और फर्राटा चैंपियन बने। 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के ललित कुमार शर्मा (12.80 सेकंड) ने रजत और 35वीं वाहिनी पीएसी के हरीराम (12.88 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता।

    सुनील साहनी की साइकिलिंग में जबरदस्त जीत
    11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सुनील साहनी ने 40 किमी साइकिलिंग में 01:09:27.00 घंटे का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इससे पहले 20 किमी साइकिलिंग में भी स्वर्ण पदक जीता था। द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के अभिजीत कुमार (01:14:37.00) ने रजत और 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के चंद्रेश गुप्ता (01:34:08.00) ने कांस्य पदक हासिल किया।

    10 किमी वॉक चाल में नंदलाल यादव का स्वर्णिम प्रदर्शन
    32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के नंदलाल यादव ने 10 किमी वॉक चाल में 01:09:52.86 घंटे में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के छोटे खान (01:15:39.50) ने रजत और 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के चंदर सिंह (01:16:31.81) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular