
kamlesh verma
लखनऊ। बुधवार को मलिहाबाद के तहसील मैदान में भारत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मलिहाबाद आम के लिए इस देश में ही नहीं विदेश में मशहूर है। उन्होंने एक कहावत कहते हुए कहा कि दाल अरहर की खटाई आम की तोले भर की रसोई राम की। साथ ही मोहनलालगंज सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी व विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र से भाजपा से पूर्व में विधायक रही जयदेवी कौशल की चुटकी लेते हुए कहा कि जयदेवी को बोलते हुए आज पहली बार सुना है जब वह कौशल के साथ होती हैं तब वह नहीं बोलती जय देवी को अगर चुनकर सदन में भेजोगे तो आपकी बात दमदार तरीके से सदन में रखेंगी।
आपको नाज होना चाहिए कि आपके सांसद बहुत मजबूत और दमदार सांसदों में तुलना होती है सच्चाई को आप समझें। आपको याद दिलाना चाहता हूं की पहले यहां कट्टे बनते थे और चलते थे लेकिन अब यहां ब्रह्मोह मिसाइल बनेगी और यह कौशल जी के क्षेत्र में बन रही हैं अब यहां गोली और गोला भी बनेगा। बीजेपी का चरित्र है जो कहते हैं वह करते हैं वर्ष 2019 का घोषणा पत्र देख लो जो हम कर सकते हैं वही लिखते हैं उन्होंने धारा 370 हटाने और मंदिर बनाने का काम किया है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं दुनिया की कोई ताकत भारत की ओर आंख उठा कर देख नहीं सकती है।
इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वह भारत नहीं रहा भारत की तरफ जो भी आंख उठाकर देखेगा हम बाउंड्री के इस बार भी मारते हैं और जरूरत पड़ी तो बाउंड्री के उस पार भी मार सकते हैं यह है हमारा भारत।
कांग्रेस, बसपा, सपा को यह सब अच्छा नहीं लगता है देश की एकता अखंडता के सवाल पर राजनीति की जा रही है अब फैसला जनता के हाथ में है कि देश का मस्तक ऊंचा देखना चाहते हैं या नहीं भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था तेजी से सुधारी है योगी के बुलडोजर से गुंडे बदमाश यही सोचते हैं कि अब जेल में ही जिंदगी गुजार लो बाहर रहना हमारी खैरियत नहीं।
जो माफिया गलत तरीके से पैसा कमा कर आलीशान महल बनवा रखे है योगी सरकार उनके महलों को बुलडोजर से गिरवा रही है जिन गुंडे माफियाओं की जमीन खाली होगी उस जमीन पर किसी पूंजीपति की बिल्डिंग नहीं बनेगी वहां गरीबों का घर बनाया जाएगा।उन्होंने किसानों से कहा कि क्या आप लोगों ने कभी सोचा था कि दिल्ली सरकार मुफ्त में आपके खाते में 6 हजार रुपए भेजेगी इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर 6 हजार दिल्ली सरकार व 6 हजार रुपये योगी सरकार कुल मिलाकर 12 हजार रुपये साल में किसानों के खाते में आएंगे। और अब सरकार हर घर में नल हर घर में जल योजना शुरू करने जा रही जिसका कार्य भी सभी जगह शुरू हो चुका है।
और आयुष्मान कार्ड पर कहीं भी 5 लाख तक मुफ्त इलाज कार्ड धारक करा सकते हैं। अभी कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण पूरे विश्व में छाया था जिसमें अमेरिका आज भी करोना संकट से जूझ रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस संकट की घड़ी में भारत देश से करोना पर बहुत ही जल्द ही काबू पाया जिसकी तारीफ आज पूरे विश्व में हो रही है। भारत में आज लगभग 95 प्रतिशत लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। पहले यह टीका विदेश से मंगवाना पड़ता था अब अपने भारत देश में ही टीका बन रहा है और दूसरे देश में टीके को भेज रहे हैं यह है भारत की ताकत।
चुनाव अभी तक दो चरणों में 113 सीटों पर मतदान हो चुके है आंकड़े बता रहे हैं कि पिछली बार 113 सीटों पर जीत हासिल हुई थी इस बार उतने ही सीटों पर भाजपा को फिर सीटें मिलने जा रही हैं इसलिए बीजेपी की सरकार बनना पक्का है। विधानसभा मलिहाबाद से जयदेवी कौशल को भारी मतों से विजय बनाकर आप लोग भेजें और क्षेत्र का विकास जयदेवी कौशल कराएंगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर , विधायक प्रत्याशी जयदेवी कौशल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।





