केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिलाया भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिये केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर कोई कसर नही छोड़ रहे है, वह  पदाधिकारियो से लेकर कार्यकर्ताओ के घरो पर जाकर मोहनलालगंज में कमल खिलाने के लिये जी जान से जुटने की अपील करने में जुटे है,बीते मगंलवार की देर रात केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर भाजपा प्रत्याशी अमरेश रावत के साथ मोहनलालगंज के पदमिनखेड़ा (हुलासखेड़ा) गांव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री हंसराज रावत के घर पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ संग बैठक कर भाजपा प्रत्याशी अमरेश रावत को भारी मतो से विजयी बनाने के लिये जी जान से जुटने की अपील की।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलांमत्री हंसराज ने केन्द्रीयमंत्री कौशल किशोर व भाजपा प्रत्याशी अमरेश रावत का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ भाजपा  को भारी मतो से जिताने का संकल्प लिया।इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी, प्रवीण अवस्थी, प्रधान अभय दीक्षित, मुकेश द्विवेदी, राघवेन्द्र तिवारी, हिमांशु तिवारी,मनीष सिंह, कौशल मिश्रा सहित काफी सख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button