Friday, October 24, 2025
More

    राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता : असम बना ओवरऑल चैंपियन, उत्तर प्रदेश 8 गोल्ड, 14 सिल्वर 10 ब्रांज के साथ चौथे स्थान पर

    नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर को आयोजित 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में असम ओवरऑल चैंपियन बना जबकि उत्तर प्रदेश ने 8 गोल्ड 14 सिल्वर 10 ब्रांज के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

    एशियन वोवीनाम फेडरेशन महासचिव व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ,फाउंडर चेयरमैन विष्णु सहाय, महासचिव शंकर महाबले, पप्पू खान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किये।

    असम टीम ने 29 गोल्ड 11 सिल्वर और 20 ब्रांज मेडल जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि महाराष्ट्र 24 गोल्ड 16 सिल्वर 18 ब्रांज के साथ द्वितीय , उत्तराखंड 15 गोल्ड 7 सिल्वर 5 ब्रांज के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

    उत्तर प्रदेश टीम से लखनऊ के मोहम्मद हन्नान ने सब जूनियर एकल प्रदर्शन में स्वर्ण और 35 किलोग्राम फाइट में कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में लकी सिंह गौतम एवं निखिल रावत ने तलवारबाजी में स्वर्ण व फाइट में रजत पदक, सनी ने एकल प्रदर्शन व फाइट दोनों में रजत पदक, अभिषेक पाल ने प्रदर्शन में रजत पदक, यती शुक्ला ने फाइट में कांस्य पदक तथा ज्योति ने फाइट और प्रदर्शन दोनों में कांस्य पदक जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया।

    जूनियर वर्ग में ही विवेक राय एवं कृष्णा नागर ने फाइट में दो रजत पदक जीते। समिष्ठा साहू ने कांस्य पदक तथा सीनियर वर्ग में अनंत तिवारी ने कांस्य पदक हासिल किया।

    अंडर-10 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग (-27 किग्रा) में आराध्या सिंह ने रजत पदक, वहीं बालक वर्ग (35 किग्रा से अधिक) में मानस यादव ने रजत पदक और अमृतांश सिंह ने कांस्य पदक जीता। बालक (-31 किग्रा) में श्रेयांश पांडेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

    अंडर-14 बालिका वर्ग (-36 किग्रा) में आराध्या यादव ने रजत पदक तथा आन्या यादव ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी वर्ग (-44 किग्रा) में आराध्या यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि इशिका खायप ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग (44 किग्रा) में समिष्ठा साहू ने रजत पदक जीतकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular