इस्कॉन में धूमधाम से मनाया गया बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। गोसाईंगंज के श्री श्री राधा रमण बिहारी इस्कॉन मंदिर में गुरूवार को श्री बलराम पूर्णिमा महोत्सव नगर वासियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।
इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। तत्पश्चात् इस्कॉन संस्था के प्रचार परिव्राजक स्वामी महराज द्वारा श्री बलराम पूर्णिमा महोत्सव का महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि केवल कृष्ण ही भगवान है, वह सेवा लेते हैं, बाकी सभी सेवा करते हैं। यदि हम भगवान की सेवा करना चाहते हैं तो हमें निश्चित रूप से बलराम जी का सहारा लेना पड़ेगा।
गुरू के माध्यम से ही सेवा की जा सकती है। और बलराम जी आदि गुरू है, वह सभी के गुरू हैं। बलराम जी 05 रसों में भगवान की सेवा शांत भाव (रस), दास्य भाव, सांख्य भाव, वात्सल्य भाव एवं माधुर्य भाव में करते हैं l
उन्होंने बताया कि हमे भगवान के जन्म के बारे में जानना चाहिए, बलराम जी का आविर्भाव अत्यन्त रहस्यपूर्ण है, यह हमें जानना चाहिए। यदि हम चाहते हैं कि हमारे हृदय में भगवान का आविर्भाव हो तो हमें अपने हृदय से 06 अनर्थो को समाप्त करना पड़ेगा।
यह हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद एवं मत्सर्य.l और यह सिर्फ गुरू की शरणागति से ही संभव हो सकता है। उत्सव में शामिल सभी भक्तों ने बड़े उमंग के साथ विशेष आरती, कीर्तन, कथा महात्म्य एवं कार्यक्रम के अंत मे स्वादिष्ट विशेष भोजन प्रसाद का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Back to top button