बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सेक्टर संयोजक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे

अशोक सिंह 

लखनऊ।बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा शुक्रवार को पूर्व मंत्री नकुल दुबे के साथ निगोहा के मस्तीपुर गांव में लखनऊ मंडल के सेक्टर सयोंजक नागेश्वर द्विवेदी के घर पहुंचकर उनकी भतीजी कमलेश द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त की।
बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने शोकाकुल परिजनो से मिलकर ढाढस बधांते हुये दु:ख की इस घड़ी में पार्टी के साथ होने का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञात हो निगोहा के मस्तीपुर गांव निवासी बसपा के लखनऊ मंडल सेक्टर सयोजंक नागेश्वर द्विवेदी की भतीजी कमलेश द्विवेदी (कम्मो)का ह्रदयगति रूकने से 5सितम्बर को निधन हो गया।
भतीजी के निधन की जानकारी मिलने के बाद से क्षेत्र के सभ्रान्त लोगो से लेकर राजनीतिक दलो के लोग बड़ी सख्या में बसपा नेता के घर शोक सवेंदना व्यक्त करने प्रतिदि‌न पहुंच रहे है,शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे के साथ सेक्टर सयोंजक नागेश्वर द्विवेदी के घर पहुंचकर उनकी भतीजी कमलेश द्विवेदी के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त की।
बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने मृतक कमलेश की मां मंजू देवी भाई जय शंकर,विजय शंकर सहित पूरे परिवार से मिलकर ढाढस बंधाने के साथ ही दु:ख की घड़ी में पूरी पार्टी के साथ खड़े होने का भरोसा भी दिलाया।
इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता अरूण द्विवेदी,नवीन चन्द्र द्विवेदी(पप्पू भाईया),बिंदा प्रसाद पांडे, बसपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अम्बेडकर,विधानसभा अध्यक्ष बुद्वसेन आनंद,देवेन्द्र पासी,ललित तिवारी,प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी,अभिलाष सिहं यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button