किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के गांव में बहन के घर बर्थडे पार्टी में आई किशोरी घर में किसी को बिना बताये मोबाईल फोन समेत गायब हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मोहनलालगंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद प्रयागराज निवासी पीड़ित ने तहरीर दी है कि उनकी 13 वर्षीय भतीजी कक्षा नौ की छात्रा है जो कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपनी बहन के घर पर बर्थडे पार्टी में आई थी वह 18/2/2022 की शाम को जब घर के सभी लोग बाजार चले गये थे तभी भतीजी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई, काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिली उसके पास उसका मोबाइल फोन भी है।
गहन छानबीन करने पर एक मोबाइल नंबर मालूम हुआ जिस पर वह बात करती थी। पीड़ित ने बताया कि उपरोक्त मोबाइल नंबर सनी पुत्र नंदकिशोर निवासी नंदनपुरा सीपारी जिला झांसी का है जो उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

Leave a Reply

Back to top button