मिठाई, नमकीन व हस्तलिपि उत्पाद की लगी प्रदर्शनी

लखनऊ।  लखनऊ स्मार्ट सिटी के सौजन्य से उद्यामिता विकास संस्थान से संचालित रोजगार केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं ने होली के अवसर पर मिठाई, नमकीन एवं अन्य हस्तलिपि उत्पाद  की प्रदर्शनी के माध्यम से अपने व्यवसाय के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी से अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ पंकज सिंह एवं समस्त कर्मचारियों ने उनका प्रोत्साहन किया।

उद्यमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ से परियोजना प्रमुख ममता चौहान के साथ परियोजना मैनेजर आशुतोष मिश्रा अपने टीम को प्रोसाहित करते हुए लोगों आगे बढ़ने के लिऐ प्रेरित किया। स्मार्ट सिटी के सहयोग से उद्यमिता विकास संस्थान महिलाओं को सशक्त और उनको स्वरोज़गारित करने के लिए कार्य कर रहा है। होली के उपलक्ष्य में समूह की महिलाओं के द्वारा स्मार्ट सिटी लखनऊ आफिस के बाहर स्टाल लगाकर होली त्योहार में उपयोग में लाने के विभिन्न साजो सामान जैसे गुझिया, मठरी, मीठी मठरी, नमक पारा इत्यादि को बेचा गया।

Leave a Reply

Back to top button