पेड़ काटने से मना किया तो कुल्हाड़ी से बोला हमला

Manoj Kumar Yadav
लखनऊ। कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के खुजौली गांव की रामावती ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब विपक्षी रामसनेही अपने भाई करन व बहन शिवानी, मां शीला के साथ जबरन नीम का पेड़ काट रहा था,जब उसने मना किया तो ये बात उन्हें नागवार गुजरी,जिसके बाद उपरोक्त चारों कुल्हाड़ी लेकर घर के अंदर घुस आये और सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलूहान कर दिया,चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकले।इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़िता की तहरीर पर घर में घुसकर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Back to top button