big breaking : राहुल गांधी की सदस्यता रद, कांग्रेस का विरोध शुरू

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया है। उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वे केरल के वायनाड से सीट से संसद थे। राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। प्रियंका ने लिखा कि देश का पैसा लूटने वालों का भाजपा बचाव कर रही।जो लोग इस पर सवाल उठा रहे उनपर मुकदमे लादे जाते है।

वहीं,राहुल गांधी की संसद सदस्यता खारिज होने के बाद अब कांग्रेस के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी में विरोध जाहिर करते हुए कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर राहुल गांधी जी को षड्यंत्र के तहत पहले सजा में फंसा गया उसके बाद सदस्यता खारिज की हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं, राहुल गांधी जी की सदस्यता खारिज होने के खिलाफ हम कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1639189576614039552

भाजपा भी भ्रष्टाचारियों समर्थन करती है। दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, उन्होंने संसद में अडानी से संबंधित मुद्दा रखा था। खरगे ने कहा कि क्या ये गलत है। आज राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा। इसका मतलब क्या है। लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया जा रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो इस देश में एक दिन तानाशाही आ जाएगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1639173287770038272

 

Leave a Reply

Back to top button