लोगों की जान से खेल रहे हैं झोलाछाप डॉक्टर

लखनऊ । झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान से खेल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग  इनको चिन्हित करने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं रहा है। बीते जनवरी में माह में करीब 57 झोलाछाप डॉक्टरों की सूची सीएमओ आफिस में तैयार की गई थी। आरोप है यह बिना डिग्री धारक यह डॉक्टर मरीजों को भर्ती करने संग उनकी माइनर सर्जरी तक क्लीनिक पर करते हैं। इन झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से बीते साल कई लोगों की जान चली गई थी।

शासन से झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के आदेश आने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। सीएमओ आफिस से सभी सीएचसी प्रभारियों  ने उनके क्षेत्र में आने वाले झोलाछाप डॉक्टरों की सूची मांगी गई। 57 झोलाछाप डॉक्टरों की सूची मिलने के बाद भी सीएमओ स्तर पर अभी  तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिस कारण यह डॉक्टर चोरी-छिपे फिर से अपने धंधे में जुट गये हैं।

Leave a Reply

Back to top button