स्कूल चलो अभियान का एसडीएम ने किया शुभारंभ

Manoj Kumar Yadav

 लखनऊ। शुक्रवार को एसडीएम मोहनलालगंज ने स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनुआसाड में किया। एसडीएम डॉ०शुभी सिंह ने विकास खण्ड मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत धनुवासाड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षण कार्य का अवलोकन किया और पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विज्ञान कक्ष में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों से प्राप्त उत्तर से संतुष्ट होकर राज और प्रियंका को एक-एक हजार रुपये  पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पदम यादव, प्रधानाध्यापक राकेश यादव, सहायक अध्यापिकाएं मीना विश्वकर्मा, निशा सिंह एवं अनुदेशक विभा जायसवाल उपस्थित रहे

Leave a Reply

Back to top button