एसडीएम व तहसीलदार ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

Manoj Kumar Yadav 

 लखनऊ। शनिवार को मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने राजस्वकर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में फरियादियो की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।वही निगोहां थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम डा०शुभी सिंह ने थाना प्रभारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।समाधान दिवस के बाद उपजिलाधिकारी ने थाने का निरीक्षण किया।वही नगराम थाने पर प्रभारी निरीक्षक मो०शमीम खान व गोसाईगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गिरी ने राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Back to top button