लाइव शो के दौरान मुंबई में सिंगर Sonu Nigam के साथ हुई धक्का-मुक्की

Sonu Nigam Viral Video: मुंबई के एक कार्यक्रम में सोनू निगम के साथ हाथापाई हुई है. सोनू निगम ने इस संबंध में चेंबूर पुलिस स्टेशन में आधी रात को शिकायत दर्ज कराई है

मुंबई। एक लाइव शो के दौरान सिंगर के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की. जिसमें उनके उस्ताद के बेटे रब्बानी खान को चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बाद में घर भेज दिया गया है. वहीं मामले को लेकर सोनू निगम ने चेंबूर थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान कराई जा रही है.

एमएलए प्रकाश फटेरपेकर (Prakash Phaterpekar) द्वारा आयोजित चेंबूर फेस्टिवल में फिनाले के दौरान सोनू निगर वहां परफॉर्म कर रहे थे. इसी दौरान विधायक के बेटे ने पहले तो सोनू के मैनेजर सायरा संग बदतमीजी की और फिर बाद में जब सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे तो उन्होंने पहले सिंगर के बॉडीगार्ड को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का मारा. हालांकि इस धक्का-मुक्की में उनके उस्ताद के बेटे रब्बानी खान स्टेज से नीचे गिर गए. जिससे उन्हें कई चोटें आई हैं. सोनू सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वो खुद इस हादसे से शॉक में हैं, इसलिए उन्होंने बात करने से मना कर दिया.

Leave a Reply

Back to top button