सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने मोहनलालगंज तहसील में किया जनसम्पर्क

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने तहसील मोहनलालगंज मुख्यालय पहुंची जहां पर मौजूद भारी संख्या में अधिवक्ताओं में जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया।

इसके बाद सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने वकीलों के चेंबर में जा-जाकर जनसम्पर्क कर साईकिल पर वोट देने की अपील किया, वहीं मौजूद वकीलों ने समर्थन का भरोसा दिलाया।

सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज के साथ बार के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्षों के. पी. सिंह, सुरेंद्र जायसवाल व श्रवण कुमार यादव और पीसी पाल, खलील अहमद, बार एसोसिएशन महामंत्री राम लखन यादव, अमरपाल सिंह, मनोज कुमार यादव  सहित काफी संख्या में वकील मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button