पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन चौबीस टीमों ने प्रतिभाग किया

लखनऊ। माल विद्यालय प्रबंधक महासंघ के तत्वाधन में केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पुण्य तिथि पर पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन चौबीस टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला आगामी 24 अक्टूबर को खेला जायेगा।
स्व0आकाश किशोर(जेबी)की पुण्यतिथि पर नशामुक्त अभियान कौशल के तहत माल के बीरपुर गांव में विद्यालय प्रबंधक महासंघ के तत्वाधन में पांच दिवसीय विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमें प्रतियोगिता के तीसरे दिन विधानसभा स्तरीय चौबीस टीमों के बीच प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी।जिसमें जेएमएस पब्लिक स्कूल गहदौं ने बसन्तपुर के जूनियर है स्कूल को हराया।
वहीं काकोरी के आरएमएल ने फतेहगंज के आरके पब्लिक स्कूल को हराया,जबकि राजू सिंह पब्लिक स्कूल लतीफपुर ने मलिहाबाद को हराया।सोमवार को भी चौबीस टीमों के बीच मुकाबला होना है।कबड्डी प्रतियोगिता में मोहनलालगंज के विधायक अम्बरीश रावत के अलावा नेकपाल यादव, राजेन्द्र लहरी, श्यामलाल तूफानी,अतुल करन यादव,सर्वेश कुमार मौर्य, सुनील दस सहित स्कूलों के शिक्षक और बड़ी संख्या में दर्शकमौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button