Saturday, May 24, 2025
More

    महिला योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला योग प्रशिक्षकों एवं महिला योग साधिकाओ को सम्मानित किया गया

    लखनऊ। भारतीय आदर्श योग संस्थान ” के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा महिला योग प्रशिक्षकों को  सम्मानित किया गया
    जनेश्वर मिश्रा पार्क ,गोमती नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई वर्षों से निशुल्क योगाभ्यास कराने वाली 20 महिला योग प्रशिक्षकों एवं योग साधकों को “प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    महिला सम्मान कार्यक्रम में भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा, सहयोग आचार्य एवं संस्थान के महासचिव राजकुमार
    , अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश जयसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    सम्मानित होने वाली महिलाओं में शोभना द्विवेदी, किरण, नीलम चौरसिया, रेनू मिश्रा, डॉली, आरती शर्मा, गीता त्रिपाठी, कविता , मधु पांडे, रश्मी  पांडे, संतोष यादव,कल्पना, कु. मानसी समेत बबीता शर्मा शामिल  थी।
    संगठन के संरक्षक एबं व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं महिलाओं का सम्मान जिन घरों में होता है उन घरों में ईश्वर का वास होता है। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने भी सभी से अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु योग  को अपनाने की अपील की।
    इस अवसर पर संस्थान के राधेश्याम चौरसिया, मोहम्मद इरफान, पंकज पांडे, आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बिरादर ,डॉक्टर विनोद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विनोद राय मौजूद रहे।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular