Monday, June 16, 2025
More
    Home Blog Page 150

    वृंदावन दर्शन करने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

    लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी कप्तान यादव उम्र लगभग 28 वर्ष बाइक से अपने दोस्त प्रमोद यादव के साथ मथुरा वृंदावन मंदिर दर्शन करने गए थे।
    वापस आते समय बांगरमऊ उन्नाव बॉर्डर के बीच अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।  जिससे की डिवाइडर से टकरा कर कप्तान यादव की मौत हो गई। वहीं साथी प्रमोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
    मृतक कप्तान यादव लखनऊ शहर के अमीनाबाद में एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन की नौकरी करता था। उसकी लगभग 5 वर्ष पहले शादी हुई थी।मृतक के परिवार में पत्नी कामनी यादव व दो लड़कियां काव्या उम्र लगभग 3 वर्ष एक छोटी बेबी उम्र लगभग 9 माह हैं जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

    डॉ० शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के छात्रों को मिला चार लाख का पैकेज 

    डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 26 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट

    लखनऊ। डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के डायरेक्टर प्लेसमेंट बिराग दीक्षित ने बताया कि एमबीए एवं बीटेक के 26 छात्र एवं छात्राओं का अनआर्ग वेंडर सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, लखनऊ में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 4.00 लाख के एनुअल पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।
    1. शिवम कुमार गुप्ता
    2. शिवम कुमार
    3. सौरभ शर्मा
    4. अतुल कुमार
    5. शुभम कुमार
    6. नेहाल कुमार शुक्ला
    7. उमेश जैस्वाल
    8. ऋषभ कुमार
    9. अफ़ज़ल अहमद
    10. शिवम कुमार कन्नौजिया
    11. अंकित सिंह
    12. यश पाण्डेय
    13. राजन शुक्ला
    14. पवन कुमार
    15. मोहित नेगी
    16. सार्थक श्रीवास्तव
    17. नीलेश कुमार राय
    18. रविन्द्र प्रजापति
    19. अनुराग वर्मा
    20. प्रवीण शर्मा
    21. निर्भय प्रताप सिंह
    22. इमरान शेख
    23. विवेक राव
    24. राहुल कन्नौजिया
    25. प्रदीप गुप्ता
    26. सिद्धार्थ मिश्रा
    विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलपति प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह और डायरेक्टर प्लेसमेंट विराग दीक्षित ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।

    पुलिस मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

    पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में आयोजित होली मिलन

    लखनऊ। पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

    जिसमे सेवानिवृत्त पूर्व पुलिस महानिदेशक केएल गुप्ता, यशपाल सिंह, रिजवान अहमद, एकेजैन व जावीद अहमद सहित अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण के साथ फूलों की होली खेली गयी।

    पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सपरिवार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये होली का त्यौहार शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने में उनके अथक योगदान की सराहना की गयी

    शादीशुदा महिला का पुलिस ने उसके प्रेमी से कराया मिलन

    सहिंजना गांव में रहने वाली महिला बीती 31 दिसंबर को लापता हो गई थी

    लखनऊ। घर से भागी महिला के चेहरे पर पुलिस ने उस समय मुस्कान वापस लौटा दी जब जब उसे उसके प्रेमी के साथ वापस राजी खुशी भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।

    कई दिन से लापता महिला की जानकारी  मिलने पर रहीमाबाद थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया था ।
    बताते चले कि रहीमाबाद थाना अंतर्गत जालामऊ सहिंजना गांव में रहने वाली महिला बीती 31 दिसंबर को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसके पति ने बीते शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    प्रभारी निरीक्षक अख्तयार अहमद अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुये एक टीम गठित की गयी। जिसने 24 घंटे के अंदर ही महिला को उसके प्रेमी नरेंद्र निवासी ग्राम ग्राम भुवंरगांव निकट भोलेनाथ मंदिर थाना पारा के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया।

    पूछताछ में महिला ने बताया कि मेरे पति मुझे आए दिन प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर मैं अपने प्रेमी के साथ घर से बिना बताए चली गई थी। मैने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी भी कर ली है। जब पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ जाने को कहा तो उसने मना कर दिया।

    जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में आपस में सहमति कराकर महिला को उसके प्रेमी के साथ सकुशल विदा कर दिया। जिस पर महिला ने खुशी के आंसू बहाते हुये पुलिस की कार्यप्रणाली पर शुभकामनायें दी।

     

    राजनीति में एक साल पूरे होने पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने आभार दिवस’ मनाया

    दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सिलाई मशीन, टैबलेट व मेधावियों को साइकिल बांटी गई

    लखनऊ। सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने 50 वे  जन्मदिन और एक वर्ष की राजनीतिक जीवन जनता को समर्पित किया।
    शनिवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ‘आभार दिवस’ मनाया।
    कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने बंगला बाजार स्थित चं​द्रिका देवी मंदिर में आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन कर किया गया।
    उन्होंने जनता के लिए मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन भी करवाया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने​ विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

    आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का संकल्प

    डॉ. राजेश्वर सिंह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के संकल्प के क्रम में  विधायक निरंतर सिलाई सेंटरों को स्थापना करवा रहे है।
    इसी क्रम में आभार दिवस के अवसर पर उन्होंने 106 सिलाई मशीनें वितरित कर 11 सिलाई सेंटरों की स्थापना करवाई।
    साथ ही ​दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के संकल्प के क्रम में 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 5 को मैनुअल तथा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गयी।
    इस दौरान वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 मेधावियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डिजिटली साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 होनहार छात्रों को टैबलेट वितरित करने के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए 10 स्पोर्ट्स किट भी वितरित किए। विधायक द्वारा ‘सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग’ का शुभारंभ भी किया गया ।
     सरोजनी नगर की जनता ने भी अपने विधायक का जन्मदिन बड़े धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया। विधायक के आशियाना आवास पर दिन भर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुँच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आये।

    दबंगों ने मेला देखने जा रहे युवक को पीटा

    बाइक सवार को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया

    लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने जा रहे बाइक सवार को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने पुलिस को दबंगों की शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

    सेंधरवा गांव निवासी मंगल प्रसाद गौतम ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके पुत्र विकास व महेंद्र मोटरसाइकिल से रहीमाबाद स्थित भटपुरवा गांव मेला देखने जा रहे थे। तभी कहला गांव के पास सड़क पर यूके लिपटिस पेड़ की कटी हुई डाले पड़ी देख वहीं रुक गए।

    इसी बीच महेंद्र के मोबाइल पर फोन आ गया और वह बात करने लगा। तभी अचानक कहला गांव निवासी नियाज़ अहमद और चार उनके साथियों ने पीछे से आकर गंदी गंदी गालियां देने लगे विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें धारदार हथियार से मारने पीटने लगे।

    राहगीरों को आता देख हमलावर महेंद्र का मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। इसी दौरान उसका भतीजा पीछे आ गया और मारपीट की पूरी जानकारी घर पर फोन करके दी। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

    घायल अवस्था में महेंद्र को इलाज के लिए भेजा। घायल महेंद्र के पिता मंगल प्रसाद ने दबंगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

    मलिहाबाद में मेले का एसीपी ने किया निरीक्षण

    मेला का एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया

    लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के रहीमाबाद थाना अंतर्गत भटपुरवा धाम सतगुरु स्वामी आश्रम परिसर में हर वर्ष की भांति होली मिलन पर्व पर लगने वाले मेला का एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया।

    सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध को लेकर रहीमाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तयार अहमद अंसारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एसीपी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस को मेला क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया।

    इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को मेला में तैनात करने का फरमान जारी किया। वाहनों के पार्किंग के लिए सभी एंट्री प्वाइंट्स पर पार्किंग व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

    लोगों के आने-जाने के लिए बैरेकेडिंग करने के लिए कहा। जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस संबंध में रहीमाबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह मेला करीब एक सप्ताह तक चलता है। मेला क्षेत्र में पर्याप्त टीमें लगायी गई हैं, ताकि मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

    निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक लल्लन पाल, मोहम्मद तशरीफ, कांस्टेबल दीपक चौधरी सहित मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    कैसरबाग कोतवाली में किन्नरों ने नंगे होकर काटा हंगामा

    Eunuchs created ruckus in Kaiserbagh Kotwali by getting naked

    पुलिसकर्मी ने किन्नरों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत करवाया

     

    लखनऊ। दंपति के आपसी विवाद में कैसरबाग कोतवाली पहुंचे किन्नरों ने नारेबाजी के साथ नंगे होकर हंगामा काटा । जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मी ने किसी तहर समझा-बुझाकर उन्हें शांत करवाया। कैसरबाग प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी के मुताबिक थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी एक माह पूर्व हुई थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर दम्पति में मनमुटाव हो गया और मारपीट की नौबत आ गई थी। जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
    पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था।
    कुछ दिन बाद दंपति के बीच फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला का भाई किन्नर समुदाए से जुड़ा है। महिला दोबारा पति के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। इसी बीच किन्नर समुदाए के लोग भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने किन्नरों को समझाने की कोशिश की तो वह नग्न प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति को काउंसलिंग सेंटर भेजा गया है। अगर काउसंलिंग के दौरान समझौता नहीं होता है तो पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करेगी।

    बारासिंघा पर कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया

    किसानों ने उसे बचाकर डायल  112 पर  सूचना दिया।

    लखनऊ। जंगल से भटक कर नगराम के गड़रियन खेड़ा गांव से पहुंचे बारासिंघा के शावक पर कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। जिसे देख आसपास के खेतों के काम कर रहे किसानों ने उसे बचाकर डायल  112 पर  सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की सुचंना पर वन विभाग की टीम उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले गई।
    शुक्रवार की दोपहर बाद जंगल से भटक कर एक नर बारासिंघा डिघारी का मजरा गड़रियन खेडा गांव के पास पहुंच गया। जिसे देखकर कुत्तों की झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
    आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों ने किसी तरहे से कुत्तों को खदेड़ कर उसे मुक्त कराया। सूचना के बाद पहुंची डायल पीआरवी 112 की टीम के कमांडर हेड कांस्टेबल धीरज तिवारी, कांस्टेबल सुजीत सिंह, चालक विनय सिंह ने   घायल बारहसिंघा को खेतों से उठाकर  पानी पिलाया गया व  वन विभाग को सूचना दी गई।
    मौके पर पहुंचे वन कर्मी रामनाथ, महेश , विनोद यादव, रामकृपाल  की टीम द्वारा  उपचार के लिए निगोहां पशु चिकित्सालय  ले जाया गया। फॉरेस्ट अभिषेक चौधरी ने बताया कि बारहसिंघा के स्वस्थ होने के बाद उसे चिड़ियाघर ले जाया जाएगा।

    आरटीआई एक्टिविस्ट देवेश मणि त्रिपाठी को पुत्रशोक

    शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ। होली के त्यौहार के बीच यूपी के जिला सिद्धार्थनगर सैनुआ कोतवाली लोटन हाल मुकाम भीमापार निवासी अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट देवेश मणि त्रिपाठी के 19 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र उज्जवल मणि त्रिपाठी की एक दुखद हादसे में मौत हो गई।

    वह अपने मित्रों के संग शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की बाणगंगा नदी में बुधवार की  दोपहर होली खेलने के बाद नहाते समय डूब गया था। जिसके 24 घंटे बाद बीते बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम की मदद से उनका शव निकाला गया था। इस हादसे में उज्जवल के साथ उसके 2 अन्य मित्रों की भी डूबकर मौत हो गई है।

    फैली शोक की लहर  

    जिसका समाचार आते ही देश भर के आरटीआई एक्टिविस्टों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। इस दुखद घटना को लेकर सामाजिक संस्था ‘सूचना का अधिकार बचाओ अभियान’ के बर्लिंगटन स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तनवीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि उज्जवल अत्यंत मेधावी होने के साथ-साथ दयालु स्वभाव के परोपकारी युवा थे,जो गरीबों को वस्त्र वितरण जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। हादसे होली के

    शोकसभा में मौजूद लोगों ने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने के शक्ति प्रदान करने का लिये ईश्वर से कामना की। मौन के बाद पुष्प अर्पित कर उज्जवल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    उत्तर रेलवे से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का किया सम्मान

    लखनऊ। उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल में सेवानिवृत्त हुये 41 कर्मचारिओं का समापक प्रपत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी रेलसेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बीती 28 फरवरी 2023 को निवृत्त हुएI इन समस्त 41 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया। जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा। जो कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा| इन कर्मचारियों को कुल रु० 12,25,35,049/- का भुगतान किया गया |

     

    इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया |इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया |

     

    इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके
    उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

    अपने-अपने ट्रेड के समूह बनाकर उद्योग लगाए व्यापारी

    विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए

    लखनऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी  से इन्वेस्टर्स समिट के परिपेक्ष में व्यापारियों की भी सहभागिता कराए जाने की बात कही।जिलाधिकारी ने व्यापारियों को भी समूह बनाकर अपने ट्रेड से संबंधित उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित किया तथा व्यापार बढ़ाने के गुर सिखाए एवं उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया।
    उन्होंने कहा जिला प्रशासन व्यापारियों की हर संभव मदद करेगा तथा सब लोग मिलकर लखनऊ को आगे बढ़ा सकेंगे।उन्होंने कहा की लोग बैंकों में अपने द्वारा जमा किए गए धन के अनुपात में ऋण कम लेते हैं, व्यापारियों को ऋण लेने हेतु, अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु आगे आना चाहिए।
    उन्होंने कहा लखनऊ में उद्योग की अनेक संभावनाएं हैं तथा सरकार की अनेकों नीतियां हैं जिसका व्यापारी लाभ उठा सकते हैं।

    बाजारों की समस्याओं को उठाया

    महामंत्री मनोज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने भूतनाथ मार्केट में पुनः अवैध अस्थाई अतिक्रमण होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया।
    इसके अतिरिक्त बैठक में खजाना मार्केट आशियाना में नगर निगम द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन  की पुनः समीक्षा करते हुए वेल्डिंग जोन  को अन्यत्र शिफ्ट करने की बात समेत अराजक तत्वों द्वारा खुलेआम वाहनों में शराब पीने की शिकायत की, जिसका जिलाधिकारी ने डीसीपी मध्य  अपर्णा रजत कौशिक को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

    पब्लिक टॉयलेट की मांग

    बैठक में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी ब्रह्म प्रकाश अवस्थी एवं राजू रस्तोगी ने कपूरथला में व्यापारियों के लिए पब्लिक टॉयलेट के साथ गूंगे नवाब पार्क, प्रताप मार्केट अमीनाबाद के आसपास की खराब सड़कों को सही कराने की मांग की।
    गौरी बाजार सरोजिनी नगर में नाले की सफाई ना होने के कारण जलभराव की समस्या तथा निराला नगर में विवेकानंद रोड पर महिंद्रा वर्कशॉप के सामने नाले से हटाए गए पत्थरों को लगाने की मांग की।

    ये शामिल हुए 

    बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ,श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव ,अमित श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लालबाग लवलेन मार्केट के पदाधिकारी गौस अहमद सहित नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक, अपर नगर आयुक्त अभय पांडे मौजूद रहे।

    होली पर्व पर परिवहन निगम ने अर्जित किया को कुल 105 करोड़ रुपये

    बसों का संचालन 03 मार्च 2023 से 08 मार्च 2023 तक किया गया

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेश में होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त बसों का संचालन 03 मार्च 2023 से 08 मार्च 2023 तक किया गया। इस संचालन से परिवहन निगम को 105 करोड़ रुपये आय अर्जित हुई,जो कि विगत वर्ष की आय से लगभग 12 करोड़ रू० अधिक रही।
    यह जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि पूर्व की समान्नतर अवधि से 85 लाख यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि औसतन प्रति दिन 10800 बसें संचालित की गई । औसत आय प्रति बस प्रति दिन 13900 रू० रही जो कि विगत वर्ष 7800 रू० थी।
    एमडी परिवहन निगम ने बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा सतत् परिश्रम करके यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी। जिससे कि प्रदेशवासी अपने घर पहुंच कर त्योहार मना सकें।
    उन्होंने बताया कि विगत दिवस दिनांक 04 मार्च 2023 को 75 राजधानी बस सेवा एवं 39 साधारण बस सेवा परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुए, इससे परिवहन निगम को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बहुत सुविधा हुई है।

    नेपाल में हुआ 16वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन

    क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन सम्पन्न

    लखनऊ। काठमाण्डु नेपाल में 16वीं एशियन क्रासकंट्री चैम्पियनशिप का आयोजन सम्पन्न किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी पीएसी बलराम ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 16वीं एशियन क्रासकंट्री चैम्पियनशिप में 10किमी स्पर्धा के टीम का प्रतिनिधित्व करते कांस्य पदक अर्जित किया है। आरक्षी बलराम पीएसी में वर्ष-2018 में जनरल कोटे के अन्तर्गत भर्ती होने के पश्चात नियुक्ति 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक टीम में वर्ष-2019 में चयनित हुआ था।

     

     

    जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 71वीं अखिल भारतीय पुलिस क्रासकंट्री प्रतियोगिता में उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया था।आरक्षी के प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली ने उसे टीम में चयनित किया था। आरक्षी बलराम ने भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 57वीं सीनियर नेशनल क्रासकंट्री चैम्पियनशिप में चतुर्थ स्थान अर्जित किया गया। जिसके फलस्वरूप आरक्षी बलराम ने 16वीं एशियन क्रासकंट्री चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया गया।

     

    लिंग के आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव

    लखनऊ। एसडीएसएन डिग्री कालेज बीकेटी लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रेखा यादव ने बताया की लिंग असमानता को समाज में इस तरह से परिभाषित किया जा सकता है कि लिंग के आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है। हमारा समाज लिंग असमानता के विश्लेषण पर आधारित है सदियों से यह असमानता समाज में विद्यमान है जिसका प्रमुख कारण स्त्रियों की जैविकीय संरचना माना जाता है। महिलाएं भावनात्मक भूमिका निभाने में निपुण मानी जाती हैं। लिंग असमानता किसी भी समाज के लिए एक घातक तत्व बन गया है।
    परिवर्तित होते समाज में परंपरागत रूप से महिलाओं को सदैव दोयम दर्जा ही दिया जाता है । वे घर मे हों या बाहर प्रत्येक स्थान पर शोषण अपमान और भेदभाव का शिकार होती हैं। कार्यस्थल पर भी लैंगिक भेदभाव देखने को मिलता है।अक्सर देखा जाय तो जिस कार्य में पुरुषों का वर्चस्व हो वहां महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जिससे महिला स्वयं कार्य छोड़कर चली जाय।
    असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति अधिक दयनीय है वहां अपने सहकर्मी एवं उच्चाधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले उजागर होते रहते हैं।महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को उन्नति एवं विकास के अवसर अधिक दिए जाते हैं । यहां तक कि कार्य स्थल पर महिला एवं पुरुषों के लिए कार्य वितरण में भी असमानता दिखाई देती है।
    लिंग असमानता व्यापक स्तर पर पहुंच गयी है लैंगिक असमानता के विभिन्न क्षेत्र हैं । इसमें सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक या सिनेमा क्षेत्र हो हर जगह महिला ही प्रताड़ित हो रही है । परंतु लैंगिक असमानता की इस खाई को दूर करने में महिलाओं को अभी अथक प्रयास की आवश्यकता है। यदि कानून व्यवस्था सख्त हो जाय और लोगों को इसका पालन करना अति आवश्यक बना दिया जाए तो समाज में फैली इस असमानता को दूर किया जा सकता है।

    बरेली मंडल में लेखपालों की सांठगांठ से करोड़ों की फर्जी धान खरीद घोटाला

    पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

    उत्तर प्रदेश समेत बरेली मंडल में हुए धान खरीद के फर्जीवाड़े के विरूद्ध पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर एक ज्ञापन सौप कर मामले के जांच की मांग की । राज्यपाल ने जल्द ही अपर मुख्य सचिव ,आयुक्त  खाद्य एवं रसद को तलब करते हुए जाँच कराए जाने का आदेश दिया। भारतीय खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति के सदस्य लवकुश पटेल ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के बरेली मण्डल के जनपद शाहजहाँपुर 193 क्रय केन्द्र, पीलीभीत, 167 क्रय केन्द्र, बदायूँ 74 क्रय केन्द्र तथा बरेली के 176 कय केन्द्रों पर मण्डल से लेकर जिला व तहसील के अधिकारी, लेखपालों की साठगाँठ से करोड़ो का फर्जी धान खरीद घोटाला किया गया है।

    अधिकारियों द्वारा राइस मिल स्वामियों व विचौलियों से साठगाँठ क्रय कर केन्द्रों पर बगैर धान लाए सिर्फ कागजों में खरीद को दर्शा कर सुनियोजित प्लान के तहत सामुहिक ढंग से घोटाला किया गया है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की मंशा पर पानी फेरते हुये सरकारी योजना के ऊपर धान माफियाओ एवं संलिप्त अधिकारियो द्वारा सीधा प्रहार किया गया है।जिसमे अधिकारिओ की संदिग्ध भूमिका है। घोटाले में बरेली मण्डल के लगभग 1,17,649 किसानो मे से लगभग 90,000 किसान फर्जी है।

    बॉलीवुड मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    Bollywood actress famous actress Satish Kaushik passed away due to heart attack
    Bollywood actress famous actress Satish Kaushik passed away due to heart attack

    दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर हंसल मेहता, सोनी राजदान, मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक जताते हुए उन्हें एक ”दयालु इंसान” और ”सज्जन आत्मा” बताया।

    सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”वह दिल्ली में अपने एक मित्र के घर पर थे। अचानक बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।

     

    बॉलीवुड मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    मेहता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, ”सतीश जी बहुत जल्दी चले गए। समझ नहीं आ रहा कि कैसे कहूं कि आपकी बहुत याद आएगी। बेहतर किरदार निभाने की आपकी ललक, कहानियों को लेकर आपका जुनून और जीवन के लिए आपका प्यार अपूरणीय है। हमारी आने वाली फिल्म ‘एक डायरेक्टर की मौत’ अब नहीं बनेगी। ओम शांति।”

    अभिनेता-निर्देशक सोनी राजदान ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा कि फिल्म ‘मंडी’ के उनके सह-कलाकार कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने कहा, ”स्तष्ब्ध हूं, दिल टूट गया है…सतीश कौशिक नहीं रहे। हम लोगों में से कई उनसे ‘मंडी’ की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। वह हंसमुख और खुशमिज़ाज इंसान थे। विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है कि वह नहीं रहे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सतीश। आपकी बहुत याद आएगी।” अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि कौशिक के निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा, ”खबर से बेहद स्तब्ध हूं।

     

    ट्रक में गायों को ले जा रहे चालक को लखनऊ में मारी गई गोली

    Truck driver carrying cows shot dead in Lucknow

    लखनऊ के मोहन नगर इलाके में बुधवार सुबह गायों को ले जाते समय एक ट्रक चालक को एक पुलिया के पास गोली मार दी गई. मृतक की पहचान प्रेम सिंह यादव के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त डॉ. एस चिनप्पा के अनुसार, “चालक प्रेम सिंह अपने मालिक संजीव सिंह के साथ डीसीएम ट्रक में गायों को गोरखपुर से लखनऊ ले जा रहा था

     

    रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाश आए और चालक पर गोलियां चला दीं.” डीसीपी चिनप्पा ने कहा, “हमलावर अपराध करने के बाद फरार हो गया।” सूचना मिलने पर पारा थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और चालक को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रामा सेंटर ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। आगे की जांच चल रही है।

    रेल संपत्ति की संरक्षा और सुरक्षा बनाए रखने में पांच कर्मचारी सम्‍मानित

    Shri Ashutosh Gangal, General Manager Northern Railway

    गतिशीलता में वृद्धि और अन्‍य विकासात्‍मक कार्यों व माल लदान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया

    लखनऊ। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सोमवार को  विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की ।उत्‍तर रेलवे ने समयपालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखा है और रेलगाड़ियों के समय से चलने पर विशेष बल दिया है। महाप्रबंधक ने कार्य-प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ यात्रियों और रेल संपत्ति की संरक्षा और सुरक्षा के उच्‍च मानकों को बनाए रखने में अपना योगदान देने वाले 05 सतर्क एवं सजग कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्‍कार भी प्रदान किए। पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई दी और रेल कर्मचारियों से अपील की कि वे रेलयात्रियों और रेल सम्‍पत्तियों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान दें ।

      फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पर बात करते हुए महाप्रबंधक ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों को रेल उपयोगकर्ताओं के बीच विश्‍वास और सहयोग का वातावरण बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि रेलवे द्वारा दी जाने वाली रियायतें उसके सभी ग्राहकों तक पहुंचनी चाहिए। उन्‍होंने बताया कि खाद्यान्‍न और अन्‍य मदों के लदान में प्रत्‍येक माह के साथ वृद्धि बनी हुई है।

    डिजिटल उपकरणों के प्रयोग में महिलाएं को देंगे मजबूती

    विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया आयोजित किया कार्यक्रम

     लखनऊ। इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर मलिहाबाद के सहिमाबाद गावं में “डिजिटलः इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फार जेंडर इक्वेलिटी” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक सदस्य पूजा ने इस वर्ष के थीम और दिन के महत्व को बताते हुए कहा की डिजिटल उपकरणों और अवसरों तक पहुंच में अंतर सबसे व्यापक है जहां महिलाएं और लड़कियां सबसे कमजोर और सबसे पीछे हैं।
    उन्होंने कहा की सबसे पहले जेंडर आधारित भेदभाव को बंद करना चाहिए और लडकियों, महिलाओं को शिक्षित बनाकर उनके लिए नौकरी और नेतृत्व की स्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए।
    संस्था की सदस्य तन्नु ने कहा की हमें गलत व्यवहार का डटकर मुकाबला करना चाहिए और असमानता को ख़त्म करने के लिए समुदाय के साथ साथ अपने अपने घरों के पुरुषों और लड़कों को जिम्मेदार और जागरूक बनाने के लिए काम करना चाहिए।
    कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने रैली निकली और जेंडर आधारित गैरबराबरी,महिला हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़ उत्पीडन, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाया।
    इस दौरान र्पूजा, सपना. तन्नु, यशोदा, कोमल, ख़ुशी, आशा, रानी, मुश्कान, सरस्वती सहित सैकड़ों महिलाए और लडकियां उपस्थित रहीं।