फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गई माता गोमती की आरती
मुंबई से आ रहे मासूम के अपहरणकर्ता लखनऊ में गिरफ्तार

शव वाहन से 146 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में मुर्दा ढोने वाले वाले वाहन के ताबूत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सोमवार को बरामद की गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराबबंदी के बाद शराब माफियाओं द्वारा शराब की खेप लाने और ले जाने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शव वाहन के ताबूत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामला राजगीर थाना क्षेत्र का है।
एंबुलेंस में ताबूत…..ताबूत में शराब :
नालंदा में पाया गया तस्करों का नया पैतरा,
झारखंड से आ रही थी खेप;तस्कर समेत चालक गिरफ्तार pic.twitter.com/8rqxXN5sQg
— Vishal Kumar Jha (@Vishal_jha3553) March 6, 2023
थानाध्यक्ष ने शव वाहन के माध्यम से शराब ले जायी जा रही है। इसके बाद पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान एक शव वाहन की तलाशी के दौरान कुल 146 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
इस मामले में वाहन के चालक पुनल कुमार और शराब तस्कर मदन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। शव वाहन के ताबूत के ऊपर फूल माला चढ़ा दिया गया था, ताकि किसी को किसी भी प्रकार का संदेह ना हो।
जिला कारागार वाराणसी से फरार अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बने उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के चेयरमैन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ (यूपीओए) की रविवार को गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में अगले चार साल की कार्यकारिणी के हुए चुनावों में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ ) को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया है। इस बैठक में श्री विराज सागर दास एक बार पुन : अध्यक्ष व डा. आनन्देश्वर पाण्डेय को पुन : महासचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वही कोषाध्यक्ष के पद पर डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी निर्वाचित हुए है। चुनाव परिणाम की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर डीसी मिश्रा (रिटायर्ड आईपीएस) ने की।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में चेयरमैन के पद पर बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, अध्यक्ष यूपी वालीबाल संघ), अध्यक्ष के पद पर विराज सागर दास (अध्यक्ष यूपी बैडमिंटन संघ), कार्यकारी अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल (आईएएस, टेनिस संघ) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय प्रसाद (आईएएस, रोइंग संघ) चुने गए है।
उपाध्यक्ष के पद पर श्याम सिंह यादव (सांसद), सुधीर गर्ग (आईएएस), डा.एस एम बोबड़े (आईएएस), वागीश पाठक (एमएलसी), के. रविंद्र नायक (आईएएस), श्रीमती शबीना यादव (अध्यक्ष यूपी भारत्तोलन संघ-महिला), सुधीर हलवासिया, राम सकल गुर्जर (पूर्व खेल मंत्री), संजय गर्ग, श्री अभिजीत सरकार, धीरेंद्र सिंह सचान (आईएएस), विजय बहादुर पाठक (एमएलसी) को चुना गया है।

महासचिव के पद पर डा. आनन्देश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ संयुक्त सचिव डा.आरपी सिंह व डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी कोषाध्यक्ष चुने गए है। संयुक्त सचिव सुधर्मा सिंह, अजय त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, पुनीत अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह, टीपी हवेलिया व सुश्री स्वाति सिंह (महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) चुने गए है।सदस्य कार्यकारिणी (राज्य खेल संघ) में अंशुमान सिंह, सुधीर शर्मा, कन्हैया लाल, आरएस बेदी, यूजिन पाल, सलमान सईद, अजय जायसवाल, विनय कुमार सिंह और सदस्य कार्यकारिणी (जिला ओलंपिक संघ) में आनंद सिंह (मऊ), अमित पाण्डेय (वाराणसी), रविकांत मिश्रा (फतेहपुर), मधुकर मिश्रा (बदांयू), नरेंद्र कुमार त्यागी (शाहजहांपुर), सुश्री सोनाक्षी दास (बुलंदशहर), नरेंद्र शर्मा (गाजियाबाद), श्रीकांत शर्मा (बुलंदशहर), सुश्री सुधा बाजपेयी (सीतापुर), डा. आशीष गुप्ता (बरेली), मजहर अली (अलीगढ़), साजिद अली (सोनभद्र) चुने गए है। सह संयुक्त उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान बने है।
बृजेश पाठक – चेयरमैन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सर्वसम्मति से चेयरमैन मनोनीत किए जाने के बाद कहा कि हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की नई टीम प्रदेश में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा व नई लगन के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में यूपी के अच्छे प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी कर रहे है। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधा व कोच दिलाने के लिए काम करेंगे. हम उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की इकाई ब्लाक स्तर तक ले जाने के लिए काम करेंगे ताकि यूपी की प्रतिभाओ को एक बड़ा प्लेटफार्म मिले।
डा.नवनीत सहगल – कार्यकारी अध्यक्ष
कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये डा.नवनीत सहगल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक 5000 खेल मैदान व मूलभूत सुविधाओ के साथ विकसित किये जा रहे है।

इसके अलावा विभिन्न समितियों के पदाधिकारी इस प्रकार है:-
चेयरमैन (मीडिया समिति): अभिजीत सरकार
चेयरमैन मान्यता समिति: सुधीर शर्मा
चेयरमैन (विधिक प्रकोष्ठ): राघवेंद्र सिंह (एडवोकेट)
समन्वयक (विधिक प्रकोष्ठ): आलोक सरन
चेयरमैन (खेल संचालन समिति): मुनव्वर अंजार
चेयरमैन (एथलीट कमीशन): गुलाब चंद्र ( अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी)
चीफ ओएसडी : मनीष कक्कड़, ओएसडी : एसके तिवारी
सीईओ : सुनील कुमार तिवारी
सह उपाध्यक्ष : अमित सिंह (आईआरएस), अनिल सिंह, अरविन्द शर्मा (आईआरएस), प्रेम मिश्रा (चेयरमैन तकनीकी समिति), सुभाष चौधरी (मुजफफरनगर), सुश्री सुधा सिंह ( महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, चेयरमैन महिला उत्पीड़न), हरि सिंह
आज होगी आदि गंगा मां गोमती की आरती
लखनऊ। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 6 मार्च को को प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से आदि गंगा मां गोमती की आरती की जाएगी। होली के पावन अवसर पर मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी माता गोमती को हर्बल गुलाल अर्पित करेंगी। आरती समारोह शाम को 6:30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर की मुख्य कार्यकर्ता उपमा पाण्डेय ने दी। डालीगंज स्थित मंदिर के उपवन घाट पर 11 वेदियों से श्रीमहंत देव्यागिरी की अगुवाई में सामुहिक मंत्रोच्चारण के साथ माता गोमती की आरती की जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूलो से होली खेली जायेगी। इससे पहले वह माता को हर्बल गुलाल भी चढ़ाएंगी। मनकामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य द्वार के सामने सजाई गई गाय के कन्डो से बनी होलिका। होलिका, प्रह्लाद को गोद मे लिए 5 फुट की होलिका की मूर्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र पर दीपको से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा घाट को भी दीपकों से जगमगाया जाएगा। रविवार को मंदिर के उपवन घाट पर आरती को लेकर तैयारियां की गई। मंदिर के कार्यकतार्ओं ने रंगोली सजाई और दीपक लगाए।
श्रीराम कथा के पूर्णाहुति समारोह का शुभारंभ
वाराणसी स्थित द पाठशाला में आयोजित श्रीराम कथा के पूर्णाहुति समारोह
लखनऊ।वाराणसी स्थित द पाठशाला में आयोजित श्रीराम कथा के पूर्णाहुति समारोह के अवसर पर शनिवार को मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपमुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा की हम जब नई शिक्षा नीति पर चल कर भारतीयता का बोध रखते हुए बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करेंगे, तभी स्वावलंबी भारत का निर्माण होगा।
द पाठशाला जैसे संस्थाओं का प्रयत्न स्तुत्य है। आज के दौर में ऐसे गैरव्यवसायिक, समाज सेवा के लिए समर्पित शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना के लिए समाज के सक्षम बन्धुओं का आह्वान किया। कहा कि हम सब ने बाल कथाकार पुस्तक का विमोचन करके परम आनन्द का अनुभव किया।
चरित्र निर्माण करने वाली प्राचीन कथाओं ,जिनको सुनकर हम सब बड़े हुए, को बच्चों को सुनाना तथा पुनः उन कथाओं को उन बच्चों द्वारा सुनना व उन्हें अपने शब्दों में पिरो कर प्रस्तुत करना एक बड़ी उपलब्धि है।
इससे न केवल बच्चों का संस्कार पक्ष मजबूत होगा, बल्कि भविष्य के रचनाकार का निर्माण भी होगा।इस क्रम मे उप मुख्यमंत्री जी ने बाल कथाकार पुस्तक का विमोचन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जीते पुरुस्कार
मलिहाबाद के तहसील मैदान में 15 दिनों से चल रहे
लखनऊ। मलिहाबाद के तहसील मैदान में 15 दिनों से चल रहे मलिहाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
रविवार को शाइनिंग स्टार इंस्टिट्यूट की तरफ से अभिनेता सुमित बाबू के सानिध्य में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रांड एंबेसडर उन्नतिश्री ने गणेश वंदना करते हुए की।
शाइनिंग स्टार इंस्टिट्यूट के बच्चों ने श्याम बंसी बजाते हो गीत पर नृत्य कर महोत्सव में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उपरांत उन्नति श्री, प्रणव तिवारी, अक्षिता सिंह, रिद्धि जोशी,अमित कुमार को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वही पावर लेफ्टिंग प्रस्तुति उपरांत प्रथम पुरस्कार सूरज, दाऊद, आकाश पाल एवं चिंटू ने जीता। मेले में अलग-अलग जिलों से आए दुकानदारों के तरह तरह के जरूरी सामानों की जमकर खरीददारी हुई।
महोत्सव में जयपुर का लहंगा चुनरी, अमरोहा की बेड शीट, सहारनपुर का फर्नीचर, मुरादाबाद का चादर, महोत्सव की शोभा बढ़ाई।
स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
मलिहाबाद महोत्सव कमेटी में राम अवस्थी, गजेंद्र गौतम,बिल्लू सहित
भाजपा मंडल मंत्री राजेश लोधी ने महोत्सव में आए दुकानदारों एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
मथुरा जिला जेल में बने हर्बल गुलाल से मनाएं होली : धर्मवीर प्रजापति
टेनिस स्टार सानिया ने जहां से करियर शुरू, वहीं किया खत्म
हैदराबाद । भारत की महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने खुशी के आंसुओं के साथ रविवार को एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी शानदार यात्रा का समापन उसी स्थान से किया, जहां से उन्होंने इसकी शुरूआत की थी। सानिया ने लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में प्रदर्शनी मैचों में खेलकर अपने पथ-प्रदर्शक सफर को आखिरकार अलविदा कह दिया जहां उन्होंने करीब दो दशक पहले ऐतिहासिक डब्ल्यूटीए एकल खिताब के साथ बड़े मंच पर अपने आगमन के संकेत दे दिय थे। इन प्रदर्शनी मैचों में रोहन बोपन्ना, युवराज सिंह और उनकी सबसे अच्छी मित्र बेथानी माटेक सैंड्स शामिल थीं।
प्रदर्शनी मैचों को देखने पहुंचने वालों में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन सहित कई हस्तियां शामिल थीं। 26 वर्षीय सानिया लाल रंग की कार में स्टेडियम पहुंची और कई नामी गिरामी हस्तियों सहित दर्शकों ने तालिया बजाकर उनका अभिनंदन किया। सानिया अपने विदाई भाषण में भावुक हो गयी, उन्होंने कहा कि उनके लिये सबसे बड़ा सम्मान देश के लिये 20 साल तक खेलना रहा है।
तीन महिला युगल व तीन मिश्रित युगल सहित छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता ने दो मिश्रित युगल प्रदर्शनी मैच खेले और दोनों जीते। सानिया ने यहां इस स्थल पर कई यादगार खिताब जीते हैं जिसे किसी उत्सव की तरह सजाया गया जिस पर सेलीब्रेटिंग द लीगेसी आफ सानिया मिर्जा जैसे बैनर लगे थे। कुछ प्रशंसकों ने प्लेकार्ड पकड़े हुए थे जिस पर लिखा था, थैंक यू फॉर द मैमोरिज और वी विल मिस यू, सानिया लिखा था। दर्शकों में ज्यादातर स्कूल के बच्चे थे और जैसे ही सानिया ने कोर्ट में कदम रखा, वे चीयर करने लगे। मैच से पहले सानिया ने कहा, मैं आप सभी के सामने अपना अंतिम मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं।
पूर्व खेल मंत्री रीजीजू, तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव,अजहरूद्दीन और युवराज स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में शामिल थे। रीजीजू ने कहा,मैं सानिया मिर्जा के विदाई मैच के लिये ही हैदराबाद आया हूं। मैं यहां इतने सारे लोगों को देखकर खुश हूं। सानिया मिर्जा सिर्फ भारतीय टेनिस के लिये ही नहीं बल्कि भारतीय खेलों के लिये भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा,जब मैं खेल मंत्री था तो मैं उनके संपर्क में रहता था। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें देता हूं।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रवीण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
लखनऊ। भारतीय संस्कृति के प्रति छात्र-छात्राओं में रूझान बढाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को गायत्री पीठ पारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार,शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में प्रवीण छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विंग कमाण्डर डॉ. अनिल कुमार,पूर्व वाइस चांसलर एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस परीक्षा में राजाजीपुरम के 45 विद्यालयों में 54000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम के दौरान न्यू पब्लिक स्कूल सूर्य नगर, की छात्रा आयूषी श्रीवास्तव को जोन में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रथम व अंश यादव को द्वितीय व शिप्रा राठौर को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूरे राजाजीपुरम जोन में भागीदारी के मामले में एसकेडी एकेडमी प्रथम, यशोदा गर्ल्स इण्टर कॉलेज द्वितीय व रेड रोज स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा अवस्थी, सहायक प्रोफेसर बीबीडी यूनिवर्सिटी व डॉ. रूपम वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान उपेन्द्र कुमार द्विवेदी समेत गायत्री पीठ के समस्त सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
हॉकी हरियाणा बना चैंपियन,पंजाब को को 3-0 से दी शिकस्त
33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट
नगद पुरस्कार
विजेता हॉकी हरियाणा : 5 लाख रुपए, उपविजेता राउंड ग्लास पंजाब : तीन लाख रुपए,तीसरा स्थान फ्लिर्क्स ब्रदर्स को दो लाख रुपए
चौथा स्थान : यूपी ग्रेस को एक लाख रुपए
टूर्नामेंट के विशिष्ट पुरस्कार (संकल्प शाह द्वारा प्रायोजित) : बेस्ट गोलकीपर : फरदीन (राउंड ग्लास पंजाब), बेस्ट डिफेंडर : रोनित (हॉकी हरियाणा), बेस्ट हाफ : जैनुल (यूपी ग्रेस), बेस्ट फॉरवर्ड : जसकीरत (फ्लिर्क्स ब्रदर्स) प्रत्येक को 2500-2500 हजार रुपए
मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट संजय (हॉकी हरियाणा) को 3000 हजार रुपए
अमौसी एयरपोर्ट आदर्श व्यापार मंडल का हुआ गठन
सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के दिशा निर्देश पर अमौसी एयरपोर्ट आदर्श व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पवन तिवारी, महामंत्री विजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, मंत्री नरेंद्र सिंह व सोनू गुप्ता का मनोनयन किया गया।
इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा व जिला महामंत्री विनोद सिंह ने उपस्थित व्यापारियों व पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं एवं आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देश में यह संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है और आने वाले नगर निगम के चुनाव में व्यापारी प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के हित के लिए अपनी ताकत दिखाएगा।
इस मनोनयन के अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,गौरी अध्यक्ष विजय यादव,महामंत्री विशाल श्रीवास्तव, सरोजनीनगर अध्यक्ष शैलेंद्र यादव,कोषाध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया सहित तमाम सम्मानित व्यापारी एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आदित्य, आकाश व चंदन के प्रदर्शन से जीता बुल्स क्लब

